RRB NTPC AND RRB GROUP D ADMIT CARD UPDATES
RRB NTPC Exam: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, चेन्नई के एक नोटिस में सामने आया है कि RRB NTPC एग्जाम को आयोजित करने में अभी और देरी होगी. इससे पहले बोर्ड ने देशभर में RRB NTPC या नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के रिक्रूटमेंट के संबंध में एक टेंडर नोटिस जारी किया था. इस नोटिस में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूट या टाइपिंग स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए परीक्षा संचालक (ECA) को शामिल करने की बात कही गई थी. वहीं, नए नोटिस के मुताबिक, आरआबी ने बिडिंग शेड्यूल में संशोधन किया है और नई तारीखों का ऐलान तय समय पर किया जाएगा. बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी और आरआरसी ग्रुप डी भर्ती के लिए 2 करोड़ से अधिक उम्मीदवार परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए सूचना एक साल पहले जारी की गई थी. पहले भारतीय रेलवे में एनटीपीसी और ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की नोटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन बावजूद इसके परीक्षा आयोजित नहीं की गई. मार्च के महीने में जब परीक्षा आयोजित नहीं करने के कारणों के बारे में पूछा गया था, तो रेल मंत्री ने कहा था कि ...